Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » गौसेवा से भाविप के सेवा एवं संस्कृति सप्ताह का शुभारंभ

गौसेवा से भाविप के सेवा एवं संस्कृति सप्ताह का शुभारंभ

Share this post:

वाराणसी। भारत विकास परिषद काशी प्रदेश, प्रांत उत्तर-मध्य क्षेत्र-द्वितीय की नीलकंठ शाखा की ओर से सेवा एवं संस्कृति सप्ताह का शुभारंभ गौसेवा के साथ किया गया। बेनीपुर स्थित हनुमान मंदिर परिसर की गोशाला में आयोजित कार्यक्रम में गौमाता को गुड़, चूनी, दलिया, केला और खीरा खिलाकर सेवा की गई।

कार्यक्रम संयोजक अजय-किरण योगाचार्य और शाखा सचिव संजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित गौसेवा में बड़ी संख्या में भक्तजन भी शामिल हुए। इस दौरान शाखा सचिव संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि हनुमान मंदिर परिसर का वातावरण अत्यंत रमणीय है। उन्होंने बताया कि गोशाला की गायों का दूध प्रतिदिन सुबह-शाम बाबा श्री काशी विश्वनाथ को अर्पित करने के लिए मंदिर ट्रस्ट को भेजा जाता है।

उन्होंने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी भावना के साथ सेवा एवं संस्कृति सप्ताह की शुरुआत गौसेवा से की गई है।

कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल, कमल कुमार सिंह, सतीश कुमार सिंह, संजीव श्रीवास्तव सहित शाखा के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x