Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » स्तनपान से स्वस्थ पीढ़ी का संदेश, काशी विद्यापीठ में छात्राओं ने रचनात्मक गतिविधियों से किया जागरूक

स्तनपान से स्वस्थ पीढ़ी का संदेश, काशी विद्यापीठ में छात्राओं ने रचनात्मक गतिविधियों से किया जागरूक

Share this post:

वाराणसी। विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गृह विज्ञान विभाग में बुधवार को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्तनपान के महत्व, इसके स्वास्थ्य लाभ तथा समाज में इसके प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई।

वक्ताओं ने बताया कि विश्व स्तनपान सप्ताह प्रत्येक वर्ष 1 से 7 अगस्त तक मनाया जाता है। इसका उद्देश्य माताओं को स्तनपान के प्रति प्रोत्साहित करना, शिशुओं के समुचित पोषण को बढ़ावा देना तथा स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए जन-जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम में गृह विज्ञान विभाग की छात्राओं ने पोस्टर निर्माण, ग्रीटिंग कार्ड निर्माण, स्लोगन लेखन और कविता पाठ जैसी रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से स्तनपान के महत्व का प्रभावशाली संदेश दिया। आदिशक्ति, दिव्यशक्ति, नैना शर्मा, अर्पिता पाल, जैनशीन, सोनी कुमारी, संध्या गुप्ता, नेहा यादव, विशाखा, दृष्टि सिंह एवं कोमल कुमारी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वस्थ मातृत्व और शिशु पोषण के प्रति लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर संकायाध्यक्ष प्रो. अखिलेश सहित डॉ. सुरेखा, डॉ. रिचा, डॉ. नेहा, डॉ. त्रिप्ती एवं विभाग के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए स्तनपान को सबसे प्रभावी और प्राकृतिक पोषण का माध्यम बताते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x