Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » भक्ति भाव से मना दक्षिणेश्वर माँ काली का 96वाँ महोत्सव

भक्ति भाव से मना दक्षिणेश्वर माँ काली का 96वाँ महोत्सव

Share this post:

वाराणसी। दारानगर रोड स्थित मध्यमेश्वर मोहल्ले के अति प्राचीन सिद्धपीठ श्री दक्षिणेश्वर माँ काली मंदिर में मंगलवार को 96वाँ वार्षिकोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित संगीतमय सांस्कृतिक कार्यक्रम और भव्य जागरण में देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

मंदिर के पुजारी भगवती प्रसाद पांडे ने बताया कि परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी वार्षिकोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी विद्युत झालरों से सजाया गया। माँ काली के विग्रह का सुगंधित पुष्पों से भव्य श्रृंगार कर विशेष पूजन-अर्चन एवं भोग अर्पित किया गया, जिसके बाद रात्रि में महाआरती संपन्न हुई।

उन्होंने कहा कि माँ काली की आराधना से श्रद्धालुओं में शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। माँ काली अपने भक्तों के साथ-साथ समस्त जगत की रक्षा और कल्याण करने वाली आदिशक्ति हैं।

वार्षिकोत्सव के अवसर पर गायक राकेश चौबे ‘संगम’ एवं उनकी टीम ने भक्ति गीतों और देवी भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। देर रात तक चले जागरण में हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी निरंतर किया जाता रहा।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x