Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » बालाजी पैलेस में वैदिक अनुष्ठानों की धूम

बालाजी पैलेस में वैदिक अनुष्ठानों की धूम

Share this post:

वाराणसी। महमूरगंज स्थित बालाजी पैलेस परिसर में रविवार को वैदिक अनुष्ठानों के बीच विश्व कल्याण एवं राष्ट्र की समृद्धि की कामना से श्री शतचंडी पाठ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में संस्था के ट्रस्टी संजय सिद्धार्थ लोहिया अपनी पत्नी के साथ शतचंडी पाठ एवं पूजन में शामिल हुए।

संजय लोहिया ने बताया कि परिसर में एक ओर पंडित श्रीकांत शर्मा (बाल व्यास) के श्रीमुख से सप्तदिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन चल रहा है, वहीं दूसरी ओर 11 विद्वान वैदिक ब्राह्मणों द्वारा मां आदिशक्ति का श्री शतचंडी पाठ संपन्न कराया गया। उन्होंने कहा कि काशी में एक ही परिसर में शिव और शक्ति की आराधना होना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में निरंतर सहयोग देना है। बालाजी पैलेस में शिवा सेवा संस्थान के तत्वावधान में 251 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा वैदिक अनुष्ठान एवं मूल पाठ कथा की पूर्णाहुति तक जारी रहेंगे। समापन अवसर पर भव्य रुद्राभिषेक के साथ श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया जाएगा

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x