Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » शूल टंकेश्वर धाम में भक्त सेवा की बनी मिसाल

शूल टंकेश्वर धाम में भक्त सेवा की बनी मिसाल

Share this post:

वाराणसी। सावन के पावन सोमवार पर काशी विद्यापीठ सेक्टर संख्या-4 से जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी सुधा त्रिपाठी ने अपनी वर्षों पुरानी सेवा परंपरा को कायम रखते हुए शूल टंकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शिवभक्तों के लिए निःशुल्क नींबू पानी और शरबत वितरण किया। भीषण उमस और गर्मी के बीच श्रद्धालुओं को शीतल पेय उपलब्ध कराकर उन्होंने सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश दिया।

सुधा त्रिपाठी ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से सावन के प्रत्येक सोमवार को बाबा शूल टंकेश्वर महादेव के दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करती आ रही हैं। उनका कहना है कि शिवभक्तों की सेवा करना उनके लिए किसी सौभाग्य से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ भाव से की गई सेवा से जो आत्मिक संतोष प्राप्त होता है, वही उनके लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है। भविष्य में भी यह सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा।

मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। सेवा शिविर में आने वाले भक्तों ने व्यवस्था की सराहना करते हुए इसे सावन माह की पुण्य परंपरा बताया। श्रद्धालुओं ने सेवा में जुटे सभी सहयोगियों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

इस अवसर पर समाजसेविका गुड़िया रस्तोगी तथा कर्दमेश्वर मंडल की उपाध्यक्ष एवं नासिरपुर की पूर्व बीडीसी आशा गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने शिवभक्तों की सेवा में सक्रिय सहयोग देते हुए सेवा, सद्भाव और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x