Follow us on

Home » ब रे का » महिला फुटबॉल लीग का रोमांचक आगाज़, फुटबॉल नर्सरी और कुमाऊँ हीरोज ने साझा किए अंक

महिला फुटबॉल लीग का रोमांचक आगाज़, फुटबॉल नर्सरी और कुमाऊँ हीरोज ने साझा किए अंक

Share this post:

वाराणसी, 2 अगस्त। ‘खेलें बेटियां, बढ़ेगा देश का मान’ के प्रेरक संदेश के साथ अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक भैरव दत्त के तत्वावधान में आयोजित महिला फुटबॉल लीग का शुभारंभ रविवार को बरेका स्थित बालिका इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स ग्राउंड में उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच हुआ। उद्घाटन मुकाबले में फुटबॉल नर्सरी और कुमाऊँ हीरोज की टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रोमांचक मुकाबला खेला, जो निर्धारित समय तक 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ।

मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक तेवर अपनाए। पहले हाफ में कुमाऊँ हीरोज की ओर से चांदनी के सटीक पास पर वीरा ने बेहतरीन गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में फुटबॉल नर्सरी ने दमदार वापसी करते हुए खेल पर पकड़ मजबूत की। पार्वती के सटीक पास को अंजली यादव ने शानदार गोल में बदलकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों ने निर्णायक गोल के लिए लगातार प्रयास किए, लेकिन मजबूत रक्षा पंक्ति और गोलकीपरों के शानदार प्रदर्शन के चलते कोई भी टीम बढ़त हासिल नहीं कर सकी और मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ।

फुटबॉल नर्सरी की ओर से सुष्मिता सिंह, अंजली यादव, प्रीति यादव और पूजा कुमारी ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। वहीं कुमाऊँ हीरोज की ओर से चांदनी, वीरा, संध्या पटेल एवं अंजली पटेल ने अपने उत्कृष्ट तालमेल और आक्रामक खेल से दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। पूरे मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए अंजली यादव को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ बरेका के प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल पर किक लगाकर किया। इस अवसर पर प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य सुभाष चंद्र यादव तथा जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने कहा कि महिला खेलों को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है और ऐसी प्रतियोगिताएं बेटियों को अपनी प्रतिभा निखारने का सशक्त मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर फुटबॉल प्रशिक्षक पंकज पांडेय, गोपाल जी (पूर्व मंडलीय सचिव, माध्यमिक शिक्षक), विनोद कुमार सिंह, वंदना सिंह, एस.के. सिंह, नरेश कुमार, अखिलेश कुमार सिंह, अजय, कमल दास एवं विनय पांडे सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और दर्शक मौजूद रहे। पूरे मैच के दौरान दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर खेल का रोमांच बढ़ाया।

आयोजक एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी-प्रशिक्षक भैरव दत्त ने बताया कि महिला फुटबॉल लीग का उद्देश्य बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने का अवसर उपलब्ध कराना, महिला फुटबॉल को नई पहचान दिलाना तथा ग्रामीण एवं स्थानीय प्रतिभाओं को प्रतिस्पर्धात्मक मंच प्रदान करना है।

महिला फुटबॉल लीग का अगला मुकाबला 3 अगस्त, 2026 को सायं 4 बजे बरेका स्थित बालिका इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स ग्राउंड में कंचनपुर जूनियर और भूल्लनपुर की टीमों के बीच खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x