Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » जौनपुर का गौरव बने यासिर अख्तर, NEET-2026 में 99.32 पर्सेंटाइल हासिल

जौनपुर का गौरव बने यासिर अख्तर, NEET-2026 में 99.32 पर्सेंटाइल हासिल

Share this post:

जौनपुर।  जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र स्थित सिफा हॉस्पिटल के संचालक डॉ. अख्तर हाशमी के पुत्र यासिर अख्तर ने NEET-2026 में शानदार सफलता अर्जित कर जिले का नाम रोशन किया है। यासिर ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-2026) में 720 अंकों में से 590 अंक प्राप्त करते हुए 99.32 पर्सेंटाइल हासिल किया।

इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर यासिर को अखिल भारतीय स्तर पर 13,596वीं रैंक तथा ओबीसी वर्ग में 6,272वीं रैंक प्राप्त हुई है। उनकी यह उपलब्धि कठिन परिश्रम, अनुशासित तैयारी और दृढ़ संकल्प का परिणाम मानी जा रही है।

परीक्षा परिणाम घोषित होते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों तथा क्षेत्रवासियों ने यासिर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनके आवास पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। क्षेत्र के शिक्षकों और गणमान्य नागरिकों ने भी उनकी सफलता की सराहना करते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया।

यासिर अख्तर ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के सहयोग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित अध्ययन को दिया। वहीं उनके परिवार का कहना है कि यह उपलब्धि निरंतर मेहनत और सकारात्मक सोच का परिणाम है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x