Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » 29 नवंबर से सिंहस्थ कुंभ महापर्व का शुभारंभ, पद्मश्री पं. गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ ने निर्धारित किया ध्वजारोहण का शुभ मुहूर्त

29 नवंबर से सिंहस्थ कुंभ महापर्व का शुभारंभ, पद्मश्री पं. गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ ने निर्धारित किया ध्वजारोहण का शुभ मुहूर्त

Share this post:

वाराणसी। सांख्य योग के प्रवर्तक श्री कपिल महामुनि आश्रम, श्री क्षेत्र कपिलधारा तीर्थ (स्वर्गाश्रम), सिंहस्थ मूल स्थान, नाशिक में आगामी 29 नवंबर 2026 को सिंहस्थ कुंभ महापर्व का भव्य शुभारंभ वैदिक विधि-विधान के साथ ध्वजारोहण से होगा। यह आयोजन गोदावरी एवं कपिला (गुप्त गोदावरी) नदी के पवित्र संगम तट पर संपन्न होगा।

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक आदिनाथ संप्रदाय के पीठाधीश्वर जगद्गुरु कल्किराम महाराज तथा श्री कपिल महामुनि आश्रम के अध्यक्ष महंत रामनारायण दास गुरु ने बताया कि काशी के प्रख्यात वैदिक विद्वान एवं वेदमूर्ति पद्मश्री पंडित गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ ने ध्वजारोहण के लिए कार्तिक वद्य पंचमी, रविवार 29 नवंबर 2026, पुष्य नक्षत्र एवं अमृत योग में प्रातः 8:45 से 9:00 बजे तक का शुभ मुहूर्त निर्धारित किया है। इस अवसर पर देशभर के संत-महात्माओं एवं विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रहेगी।

उन्होंने बताया कि लगभग 11.32 लाख वर्ष प्राचीन माने जाने वाले सिंहस्थ मूल स्थान को संत ज्ञानेश्वर, समर्थ रामदास स्वामी, गजानन महाराज सहित अनेक ऋषि-मुनियों की तपोस्थली के रूप में विशेष मान्यता प्राप्त है। सिंहस्थ कुंभ महापर्व के दौरान देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं, विभिन्न अखाड़ों, धर्माचार्यों और श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में पहुंचने की संभावना है।

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की संभावना है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x