Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » मण्डुआडीह पुलिस ने स्कूटी चोरी का किया खुलासा, दो महिला अभियुक्त गिरफ्तार

मण्डुआडीह पुलिस ने स्कूटी चोरी का किया खुलासा, दो महिला अभियुक्त गिरफ्तार

Share this post:

वाराणसी। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मण्डुआडीह पुलिस को स्कूटी चोरी के मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना मण्डुआडीह पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई एक होंडा एक्टिवा स्कूटी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस आयुक्त के निर्देशन में चोरी, लूट एवं संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां के नेतृत्व में मण्डुआडीह पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए स्कूटी चोरी के मामले का सफल खुलासा किया।

जानकारी के अनुसार 28 जून को विवेक कुमार गुप्ता ने थाना मण्डुआडीह में अपनी होंडा एक्टिवा स्कूटी चोरी होने की लिखित सूचना दी थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 29 जून को चाँदपुर रोड क्षेत्र से दो महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्ताओं की आयु क्रमशः लगभग 25 एवं 30 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई होंडा एक्टिवा स्कूटी भी बरामद कर ली है। दोनों अभियुक्ताओं के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि दोनों महिलाओं का किसी अन्य चोरी की घटनाओं से संबंध तो नहीं है।

इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक योगेन्द्र यादव, महिला उपनिरीक्षक खुशबू कुमारी, कांस्टेबल आनन्द कुमार तथा महिला कांस्टेबल दिव्या सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x