Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » 95वीं बटालियन सीआरपीएफ ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, जवानों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प

95वीं बटालियन सीआरपीएफ ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, जवानों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प

Share this post:

वाराणसी, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 95वीं बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा रविवार को भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बटालियन परिसर में कमांडेंट श्री राजेश्वर बालापुरकर के नेतृत्व में किया गया, जिसमें अधिकारियों, जवानों एवं कार्मिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ योगाचार्य श्री प्रकाश नाथ योगी एवं काल भैरव परिवार के सानिध्य में हुआ। योगाचार्य ने उपस्थित जवानों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया तथा योग के वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास न केवल शरीर को स्वस्थ और सशक्त बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर व्यक्ति के आत्मविश्वास और कार्यक्षमता में भी वृद्धि करता है।

इस अवसर पर कमांडेंट श्री राजेश्वर बालापुरकर ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जो आज पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन की दिशा प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में दिन-रात तत्पर रहने वाले जवानों के लिए शारीरिक फिटनेस के साथ मानसिक संतुलन भी अत्यंत आवश्यक है और योग दोनों को सुदृढ़ बनाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी जवानों से योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

योग शिविर में द्वितीय कमान अधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) श्री आलोक कुमार, श्री रवि प्रकाश, सहायक कमांडेंट श्री ज्ञानेश प्रकाश सिंह, प्रवीण सिंह, प्रिंस सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, अधीनस्थ कर्मचारी एवं जवान उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ भारत और फिट इंडिया के संकल्प को दोहराया।

कार्यक्रम के समापन पर द्वितीय कमान अधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह ने योगाचार्यों, अधिकारियों एवं जवानों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योग स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन का आधार है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x