Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » 95 बटालियन सीआरपीएफ और ग्रीन आर्मी ने दिया पर्यावरण संरक्षण व महिला स्वास्थ्य का संदेश

95 बटालियन सीआरपीएफ और ग्रीन आर्मी ने दिया पर्यावरण संरक्षण व महिला स्वास्थ्य का संदेश

Share this post:

वाराणसी, 8 अक्टूबर। 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और होप वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित ग्रीन आर्मी की ओर से गुरुवार को सन डिवाइन इंटरनेशनल स्कूल, देवरा काशीपुरा में पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तीकरण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेल प्रतियोगिताओं एवं व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 95 बटालियन के कमांडेंट राजेश्वर एस. बालापुरकर के दिशा-निर्देश में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ द्वितीय कमान अधिकारी आलोक कुमार ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं की खेल प्रतियोगिताओं से हुई। ग्रीन आर्मी की नेता निर्मला देवी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान रस्साकशी, क्रिकेट और म्यूजिकल चेयर जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। खेल गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने, मानसिक तनाव से दूर रहने और दैनिक जीवन में खेलकूद को शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।

खेल प्रतियोगिताओं के बाद सीआरपीएफ के जवानों और ग्रीन आर्मी की महिलाओं ने विद्यालय परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में पौधरोपण किया। इस दौरान नीम, पीपल, आंवला सहित विभिन्न छायादार पौधे लगाए गए। प्रतिभागियों ने पौधों की नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने का संकल्प लिया।

मुख्य अतिथि आलोक कुमार ने कहा कि महिलाएं समाज की धुरी हैं। जब महिलाएं पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी उठाती हैं, तो पूरा परिवार और आने वाली पीढ़ियां उनसे प्रेरणा लेती हैं। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के समापन पर ग्रीन आर्मी की महिलाओं, सन डिवाइन इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य वैशाली सिंह और शिक्षकों ने पर्यावरण को स्वच्छ रखने तथा जल संरक्षण की शपथ ली। आयोजन ने महिला स्वास्थ्य, सामुदायिक सहभागिता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में ग्रीन आर्मी के संस्थापक रवि कुमार, उपसंस्थापक संदीप गुप्ता, प्रधानाचार्य वैशाली सिंह, सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी आलोक कुमार, निरीक्षक विष्णु देव यादव, उपनिरीक्षक एस.के. पासवान सहित बटालियन के जवान और ग्रीन आर्मी की बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

 

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल