Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » सावन के अंतिम सोमवार काशी में शिव भक्तों की सेवा, खांडल विप्र कल्याण समिति ने कराया फलाहार वितरण

सावन के अंतिम सोमवार काशी में शिव भक्तों की सेवा, खांडल विप्र कल्याण समिति ने कराया फलाहार वितरण

Share this post:

वाराणसी। सावन माह के अंतिम सोमवार को काशी विश्वनाथ धाम में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे कांवरियों और शिवभक्तों की सेवा के लिए खांडल विप्र कल्याण समिति, वाराणसी की ओर से बांस फाटक पर सेवा शिविर लगाया गया। शिविर में श्रद्धालुओं को फलाहार एवं पेयजल वितरित कर सेवा और समर्पण का संदेश दिया गया।

सुबह से आयोजित सेवा शिविर में शिवभक्तों को फलाहारी पेड़ा, पेठा, नमकीन, आलू दम के साथ सेब, अनार और केला आदि फल तथा पानी की बोतल वितरित की गई। सेवा कार्य में काशी व्यापार प्रतिनिधिमंडल ‘न्याय मंच’ का भी सहयोग रहा।

शिविर में समिति के अध्यक्ष दामोदर जोशी, महामंत्री अशोक जोशी, कोषाध्यक्ष रवि जोशी, राजेंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा, आनंद शर्मा, अनिल खंडेलवाल, किशन शर्मा और रमेश शर्मा सहित पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। वहीं ‘न्याय मंच’ के अध्यक्ष सोनालाल सेठ, महामंत्री महेश माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष मनोज सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह एवं कंचन लाल जायसवाल ने भी सेवा कार्य में सहभागिता की।

समिति की ओर से व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश जैन के दिशा-निर्देशन के लिए आभार व्यक्त किया गया। सहयोग के लिए सोनालाल सेठ, मनोज सिंह और महेश माहेश्वरी को अंगवस्त्रम भेंटकर सम्मानित किया गया। सेवा शिविर में श्रद्धालुओं ने फलाहार एवं जल ग्रहण कर समिति के इस सेवाभाव की सराहना की।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x