Follow us on

Home » प्रशासनिक » पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पुलिसकर्मियों संग किया योगाभ्यास

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पुलिसकर्मियों संग किया योगाभ्यास

Share this post:

वाराणसी, 21 जून। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को पुलिस लाइन कमिश्नरेट वाराणसी में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “Yoga For Health Ageing” तथा संदेश “हमारी संस्कृति, हमारा योग, हमारा गौरव” के अनुरूप आयोजित कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ ओम् ध्वनि एवं सूर्य नमस्कार के साथ हुआ। इसके पश्चात प्रशिक्षित योगाचार्य द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। योग सत्र में सूर्य नमस्कार, भ्रामरी प्राणायाम, शीतली प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, पद्मासन, सर्वांगासन सहित अनेक महत्वपूर्ण योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया।

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल ने कहा कि योग भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत और स्वस्थ जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि “योग फॉर हेल्थ एजिंग” की भावना के अनुरूप प्रत्येक व्यक्ति को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। नियमित योगाभ्यास न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है, बल्कि अनुशासित, सकारात्मक और सशक्त समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं जवानों का आह्वान करते हुए कहा कि वे स्वयं नियमित योग करें तथा अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी योग अपनाने के लिए प्रेरित करें, जिससे स्वस्थ, जागरूक और अनुशासित समाज की स्थापना का लक्ष्य साकार हो सके।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x