Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » हिंदू युवा वाहिनी व त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन ने चलाया वृहद पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

हिंदू युवा वाहिनी व त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन ने चलाया वृहद पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Share this post:

वाराणसी। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से हिंदू युवा वाहिनी एवं त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संदेश दिया गया।

अभियान के प्रथम चरण में सेनपुरा मैदान में चेतगंज चौकी प्रभारी वैभव कुमार शुक्ला, हिंदू युवा वाहिनी के महानगर मंत्री दिनेश अग्रहरी तथा गौतम मोदनवाल ‘गोलू’ के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया।

इसके बाद मैदागिन क्षेत्र में रुद्र प्रताप पाण्डेय एवं मंडल संयोजक गणेश वर्मा के नेतृत्व में पौधे लगाए गए। वहीं अंतिम चरण में कोतवाली थाना परिसर में थाना प्रभारी दयाशंकर सिंह की उपस्थिति में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें संजय अग्रहरी, घनश्याम यादव, जतिन सिंह, दीपक अग्रहरी, दिनेश शर्मा एवं टिंकू अग्रहरी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पौधे रोपे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने का संकल्प है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी आह्वान किया। अभियान में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x