Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » स्वच्छता के साथ हरियाली का संदेश, पीएनबी ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

स्वच्छता के साथ हरियाली का संदेश, पीएनबी ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

Share this post:

 

वाराणसी। पंजाब नैशनल बैंक के अंचल कार्यालय की ओर से ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत चिरईगांव ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय चांदपुर में छात्र उद्बोधन, सम्मान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना रहा।

अंचल प्रबंधक श्री दीपक सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में बैंक की मुख्य प्रबंधक श्रीमती शालिनी कृष्णम् एवं उनकी टीम ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ घर, विद्यालय और आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता किसी अभियान तक सीमित न रहकर प्रत्येक व्यक्ति की दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बननी चाहिए।

विद्यालय के विद्यार्थियों के अनुशासन, व्यवहार, आत्मविश्वास और सक्रिय सहभागिता की बैंक टीम ने सराहना की। इस दौरान विद्यालय को दीवार घड़ी भेंट की गई तथा छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन सामग्री वितरित की गई। प्रभारी प्रधानाध्यापिका श्रीमती कल्पना तिवारी को जेड प्लांट भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और रसोइयों को भी सम्मानित किया गया। रसोइयों को टी-शर्ट प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर विद्यार्थियों को पौधों की देखभाल और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ और हरित परिसर के निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

प्रभारी प्रधानाध्यापिका श्रीमती कल्पना तिवारी ने बैंक की टीम के प्रति आभार जताया। वहीं श्रीमती शालिनी कृष्णम् ने विद्यालय में निरंतर सहयोग देने तथा विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति और विद्यालय के विकास में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल