Follow us on

Home » आज फोकस में » स्मार्ट मीटर के खिलाफ सड़कों पर कांग्रेस, अभियंता कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

स्मार्ट मीटर के खिलाफ सड़कों पर कांग्रेस, अभियंता कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

Share this post:

 

वाराणसी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महानगर एवं जिला इकाइयों ने बुधवार को स्मार्ट/प्रीपेड मीटर व्यवस्था के विरोध में शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। सिगरा क्षेत्र स्थित महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाल गंगाधर तिलक की प्रतिमा पर माल्यार्पण व संकल्प के बाद कार्यकर्ता जुलूस के रूप में अभियंता (वितरण) कार्यालय की ओर कूच कर गए, जहां उन्होंने सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में स्मार्ट/प्रीपेड मीटर के नाम पर आम जनता का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल और महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने संयुक्त बयान में कहा कि बिना उपभोक्ताओं की सहमति के पुराने मीटर हटाकर जबरन प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। उन्होंने इसे जनविरोधी नीति बताते हुए कहा कि यह व्यवस्था राहत देने के बजाय उपभोक्ताओं में असुरक्षा और अनिश्चितता का माहौल पैदा कर रही है।

नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार के संरक्षण में निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से इस प्रणाली को लागू किया जा रहा है, जबकि आम जनता की समस्याओं की अनदेखी हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रीपेड मीटर प्रणाली में तकनीकी खामियां, गलत बिलिंग और रिचार्ज से जुड़ी परेशानियां लगातार सामने आ रही हैं, जिनका समय पर समाधान नहीं किया जा रहा है।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x