लोहता, वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र से एक ही विद्यालय में पढ़ने वाली दो नाबालिग छात्राओं के लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों छात्राएं कक्षा नौ की छात्राएं हैं और आपस में सहेलियां बताई जा रही हैं। परिजनों के मुताबिक, दोनों 7 सितंबर को रोज की तरह विद्यालय गई थीं, लेकिन छुट्टी के बाद घर वापस नहीं लौटीं।
परिजनों ने बताया कि विद्यालय में दोपहर करीब एक बजे छुट्टी होने के बाद दोनों छात्राएं ऑटो से अकेलवा चौराहा पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने एक अन्य ऑटो लिया और भदोही मार्ग की ओर जाती दिखाई दीं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर परिजन उनकी संभावित गतिविधियों की जानकारी जुटाने में लगे हैं।
लापता छात्राओं की पहचान ज्योति प्रजापति (मुस्कान प्रजापति) और सोनाक्षी के रूप में बताई गई है। दोनों के अचानक लापता होने से परिजन चिंतित हैं और उनकी तलाश में जुटे हुए हैं।

परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को दोनों छात्राओं के संबंध में कोई जानकारी मिले अथवा वे कहीं दिखाई दें तो तत्काल परिजनों अथवा पुलिस को सूचना दें। छात्राओं की सुरक्षित बरामदगी के लिए लोगों से सहयोग की अपील की गई है।










