वाराणसी। रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल के प्रायोजन में रोटरैक्ट क्लब ऑफ वाराणसी रुद्र का प्रथम चार्टर समारोह आयोजित किया गया। समारोह में नवगठित क्लब की टीम ने सेवा, नेतृत्व और सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
मुख्य अतिथि रो. डीजीएन दिनेश गर्ग ने रोटरी के प्रसिद्ध फोर-वे टेस्ट के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन में सत्य, निष्पक्षता, सद्भावना तथा सभी के हित को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की महत्वपूर्ण क्षमता रखती है।
गेस्ट ऑफ ऑनर डीआरआर रो. गरिमा सिंह ने सदस्य सहभागिता को क्लब की सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया। उन्होंने कहा कि सदस्यों को संगठन से जोड़ना, उन्हें सक्रिय रखना तथा उनकी क्षमताओं के अनुरूप जिम्मेदारियां सौंपना किसी भी रोटरैक्ट क्लब के विकास के लिए आवश्यक है।

रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल की अध्यक्ष डॉ. रितु गर्ग ने रोटरैक्ट क्लब वाराणसी रुद्र की नवगठित टीम को प्रथम चार्टर की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने युवा सदस्यों से समाजसेवा और नेतृत्व के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
चार्टर अध्यक्ष रो. अविजित सोनी ने कहा कि प्रथम चार्टर क्लब के लिए महज औपचारिक उपलब्धि नहीं, बल्कि सामाजिक सेवा की नई यात्रा का शुभारंभ है। उन्होंने टीम के सदस्यों से एकजुट होकर सेवा, नेतृत्व और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन के लिए कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही क्लब को सहयोग एवं प्रायोजन प्रदान करने के लिए रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की कीनोट स्पीकर डॉ. मांसी गर्ग ने बालिकाओं एवं महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के प्रति जागरूकता पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की और इसके प्रति समय रहते जागरूक होने की आवश्यकता बताई।
कार्यक्रम का संचालन संयोजक एवं एमओसी रो. पंकज अग्रवाल ने किया। रोटरी सेंट्रल के सचिव रो. ललित गुप्ता ने अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
समारोह में रो. अजीत मल्होत्रा, शैलेंद्र, निलेश भुवालका, विजय नारायण कपूर, चुन्नीलाल पटेल, मुकुंद लाल, श्याम सुंदर प्रसाद, डॉ. अनिल गुप्ता सहित रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल के सदस्य तथा डीआरआरई रो. विवेक सिंह राजपूत, डीआरआरएन रो. कुशाग्र मिश्रा, खुशबू घघरानी, अत्युष रस्तोगी, तृप्ति घघरानी, मिथस केसवानी, पुष्कर जायसवाल, श्याम शुक्ला समेत रोटरैक्ट क्लब वाराणसी रुद्र के सदस्य उपस्थित रहे।










