Follow us on

Home » राज्य समाचार » सुल्तानपुर में गोंड व पर्याय जातियों को एससी प्रमाणपत्र जारी करने के निर्देश

सुल्तानपुर में गोंड व पर्याय जातियों को एससी प्रमाणपत्र जारी करने के निर्देश

Share this post:

सुल्तानपुर। जिले में गोंड एवं उसकी पर्याय जातियों—धुरिया, नायक, ओझा, पठारी और राजगोंड—को अनुसूचित जाति (एससी) का जाति प्रमाणपत्र जारी किए जाने की प्रक्रिया को लेकर प्रशासन ने आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने इस संबंध में कलेक्ट्रेट को अपनी आख्या भेजते हुए सभी उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) एवं तहसीलदारों से शासन के प्रचलित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पात्र व्यक्तियों को एससी प्रमाणपत्र निर्गत करने का अनुरोध किया है।

यह मामला जयसिंहपुर विकासखंड के ग्राम वैदहा निवासी बृजेश कुमार गोंड द्वारा आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से दर्ज कराई गई शिकायत के बाद सामने आया। शिकायत में उन्होंने जिले की सभी तहसीलों में निवासरत गोंड एवं धुरिया सहित पर्याय जातियों के लोगों को अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र जारी कर उनकी वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की थी।

जिला समाज कल्याण अधिकारी की ओर से भेजी गई आख्या में शासन के निर्धारित प्रावधानों का उल्लेख करते हुए स्पष्ट किया गया है कि जनपद में निवास करने वाले गोंड एवं उसकी पर्याय जातियों के पात्र व्यक्तियों को नियमानुसार अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र जारी किया जाए। साथ ही शिकायतकर्ता को भी इस संबंध में की गई कार्रवाई से अवगत करा दिया गया है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x