वाराणसी। चितईपुर स्थित सुदामा फाउंडेशन कार्यालय में सोमवार, 31 अगस्त 2026 को भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समाजसेवा, शिक्षा, चिकित्सा, पत्रकारिता एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिभाशाली एवं समाजसेवी व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में इंडिया न्यूज़ बुलेटिन के निदेशक मनीष श्रीवास्तव को पत्रकारिता एवं मीडिया जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सुदामा फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके सामाजिक सरोकारों एवं जनहित से जुड़े कार्यों की भी सराहना की गई।
समारोह में काशी हिंदी विद्यापीठ की ओर से संस्था के प्रमुख डॉ. राजीव गौतम को ‘विश्व रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया। वहीं डॉ. संभाजी बाविस्कर को कुलपति तथा डॉ. पंचदेव को प्रति-कुलपति की उपाधि से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में वाराणसी के जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ एवं हार्ट सर्जन डॉ. अंकित अग्रवाल, कार्डियक स्पेशलिस्ट (एमडी, डीएम), को भी चिकित्सा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही काशी दीप न्यूज़पेपर से जुड़े दीनदयाल को भी पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया। सुदामा फाउंडेशन के संरक्षक डॉ. उमानाथ को संस्था के प्रति उनके मार्गदर्शन एवं योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
संस्था के सहयोग एवं सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले एडवोकेट सुरेंद्र चरण को भी समारोह में सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि समाज में उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायी कार्य करने वाले लोगों का सम्मान करना न केवल उनके योगदान को सम्मान देता है, बल्कि अन्य लोगों को भी समाजहित, मानव सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के साथ-साथ प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
सुदामा फाउंडेशन परिवार की ओर से सभी सम्मानित अतिथियों, समाजसेवियों, चिकित्सकों, पत्रकारों एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।










