Follow us on

Home » धर्म » सीआरपीएफ 95 बटालियन का 38वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

सीआरपीएफ 95 बटालियन का 38वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

Share this post:

वाराणसी। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 95 बटालियन का 38वां स्थापना दिवस एक अप्रैल को बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। किसी भी बटालियन के लिए उसका स्थापना दिवस विशेष महत्व रखता है और 95 बटालियन के लिए यह अवसर किसी पर्व से कम नहीं रहा।

इस मौके पर बटालियन के कमांडेंट राजेश्वर बालापुरकर ने स्पेशल गार्ड की सलामी ली और सभी अधिकारियों एवं जवानों को बधाई देते हुए बटालियन की उपलब्धियों को याद कर उनकी सराहना की। उन्होंने जवानों के समर्पण, अनुशासन और सेवा भावना की प्रशंसा की।

स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में वाहिनी मुख्यालय पर सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें जवानों ने लोकगीत एवं लोकनृत्य प्रस्तुत कर माहौल को संगीतमय और उल्लासपूर्ण बना दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीआरएम वाराणसी आशीष जैन तथा डीआईजी, एनडीआरएफ मनोज कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता द्वितीय कमान अधिकारी आलोक कुमार ने की। इस अवसर पर असिस्टेंट कमांडेंट अभिषेक सिंह, आशुतोष साहू, अभिषेक कुमार, शिव कुमार दीक्षित एवं रंजन कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

इसके अलावा श्रीकांत महंत (काशी विश्वनाथ मंदिर), सुचिता सिंह (कमांडेंट, सीआईएसएफ), संजय सिंह (डीडीए, पहाड़ियां मंडी), अमित कुमार (डीडीसी, पहाड़ियां मंडी), डॉ. अजय तिवारी (नई सुबह संस्था), एसएन यादव (एचबीआईएस), राजीव कुमार सिंह (एसएचओ, लालपुर) एवं आदित्य राज सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, जवान और उनके परिजन कार्यक्रम में शामिल हुए।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x