Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » सीआरपीएफ जवानों की कलाई पर सजी राखी, बहनों ने दिया सुरक्षा का वचन

सीआरपीएफ जवानों की कलाई पर सजी राखी, बहनों ने दिया सुरक्षा का वचन

Share this post:

वाराणसी। पहाड़िया स्थित 95वीं बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के मुख्यालय में बुधवार को रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास और भावनात्मक माहौल में मनाया गया। विभिन्न विद्यालयों, सामाजिक संस्थाओं और संगठनों से पहुंचीं बहनों एवं छात्राओं ने सीआरपीएफ जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और अपनत्व व्यक्त किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बटालियन के कमांडेंट राजेश्वर बालापुरकर एवं विशिष्ट अतिथि अर्चना बालापुरकर ने किया। इस अवसर पर कमांडेंट ने कहा कि देश की सेवा में जवान अक्सर अपने परिवार से दूर रहते हैं। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य उन्हें यह एहसास कराना है कि उनका परिवार और समाज उनके साथ खड़ा है।

रक्षाबंधन कार्यक्रम में डायनेमिक स्कूल, संत अतुलानंद रेजिडेंशियल स्कूल, लायंस क्लब वाराणसी, लीला फाउंडेशन क्लब और ब्रह्माकुमारी संस्था से आई बहनों एवं छात्राओं ने 100 से अधिक जवानों को रक्षा सूत्र बांधा। बहनों ने जवानों के माथे पर तिलक लगाया, आरती उतारी और मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इसके बदले जवानों ने भी बहनों को उनकी सुरक्षा और सम्मान का भरोसा दिलाया।

अपने घर-परिवार से दूर जवानों के बीच राखी बंधवाने का यह अवसर भावुक कर देने वाला रहा। कई जवानों की आंखें नम हो गईं। कमांडेंट राजेश्वर बालापुरकर ने कहा कि विभिन्न संस्थाओं से आई बहनों ने पूरे कार्यक्रम के दौरान घर-परिवार जैसा स्नेह और अपनत्व प्रदान किया, जिससे जवानों को अपने परिवार की कमी महसूस नहीं हुई।

कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी आलोक कुमार, उपकमांडेंट नवनीत कुमार, सहायक कमांडेंट अभिषेक सिंह सहित 95वीं बटालियन के अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। संत अतुलानंद रेजिडेंशियल स्कूल की किरण सिंह के नेतृत्व में छात्राओं तथा ब्रह्माकुमारी संस्था की तपोसी जी, राधिका जी एवं अन्य छात्राओं ने भी सहभागिता की।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x