वाराणसी, 22 अगस्त। बरेका संस्थान की ओर से सावन की हरियाली, लोक संस्कृति और महिला सहभागिता को समर्पित सावन महोत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया। गीत-संगीत, मनोरंजक खेलों और विभिन्न प्रतियोगिताओं के बीच महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी कर सावन के पारंपरिक उल्लास को जीवंत कर दिया।
कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन शिवांशी फिटनेस जोन की संचालिका बिंदु सिंह ने किया। महोत्सव के दौरान फिटनेस, रूप एवं वस्त्र सज्जा सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और उत्साह का प्रदर्शन किया।
फिटनेस, रूप एवं वस्त्र सज्जा के आधार पर पिंकी त्रिपाठी को ‘मिस सावन’ चुना गया। श्रेष्ठ बैलेंस प्रतियोगिता में रंजू यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में पूजा कश्यप विजेता रहीं।

महोत्सव में सुनीता, प्रिनु विश्वकर्मा, प्रतिभा, कृष्णा, संजू, रजनी यादव, गायत्री, सीमा, विभा शाही, नीलिमा, रीना, सोनी तिवारी, गायत्री तिवारी और सलोनी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की।










