Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » ‘सार्थक’ में संगीत-नृत्य की मनमोहक छटा

‘सार्थक’ में संगीत-नृत्य की मनमोहक छटा

Share this post:

वाराणसी। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से प्रायोजित “सार्थक ऐट 08 म्यूजिक एंड डांस फेस्टिवल” का आयोजन रविवार को दुर्गाकुंड स्थित हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय के सभागार में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में छात्राओं ने नृत्य, गायन एवं वादन की मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभागार को देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रखा। कलाकारों के आत्मविश्वास, प्रतिभा और भावपूर्ण अभिव्यक्ति ने उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मुख्य अतिथि के रूप में आदेश कुमार उपस्थित रहे। इस अवसर पर अरविंद कुमार, समीक्षा शर्मा, पलक कुमारी, स्मृति, प्रियंसी गुप्ता, सोमेश्वर नाथ सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, गणमान्य नागरिक एवं कला प्रेमी मौजूद रहे। सभी ने छात्राओं की प्रतिभा की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को भारतीय संस्कृति, कला और युवा प्रतिभाओं के संवर्धन के लिए महत्वपूर्ण बताया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x