Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » सर्राफा कारोबारियों की सुरक्षा व हितों के मुद्दे मुख्यमंत्री के समक्ष उठाए, स्पष्ट दिशा-निर्देश की मांग

सर्राफा कारोबारियों की सुरक्षा व हितों के मुद्दे मुख्यमंत्री के समक्ष उठाए, स्पष्ट दिशा-निर्देश की मांग

Share this post:

वाराणसी। वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सर्किट हाउस में शिष्टाचार भेंट कर सर्राफा कारोबारियों की सुरक्षा एवं व्यापार से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 317 के प्रभावी एवं निष्पक्ष अनुपालन के लिए प्रदेश सरकार से स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वैध एवं ईमानदार सर्राफा व्यवसायियों को अनावश्यक कानूनी परेशानियों से बचाने के लिए जिला स्तर पर सतर्कता समितियों का गठन किया जाए, जिससे कानून का पारदर्शी और न्यायसंगत अनुपालन सुनिश्चित हो सके।

इसके साथ ही प्रदेश में सर्राफा कारोबार से जुड़े सुरक्षा संबंधी पहलुओं का उल्लेख करते हुए प्रतिनिधिमंडल ने पात्र व्यवसायियों को नियमानुसार शस्त्र लाइसेंस उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई। उनका कहना था कि इससे प्रतिष्ठानों, कारोबारियों और बहुमूल्य आभूषणों की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विषयों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।

भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा सर्राफा व्यवसायियों के हितों के प्रति संवेदनशीलता दिखाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

प्रतिनिधिमंडल में वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधाकृष्ण अग्रवाल, महामंत्री रवि सर्राफ तथा उपाध्यक्ष सुमित वर्मा शामिल रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x