Follow us on

Home » संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय » संस्कृत विश्वविद्यालय में परीक्षा तैयारियों का निरीक्षण

संस्कृत विश्वविद्यालय में परीक्षा तैयारियों का निरीक्षण

Share this post:

वाराणसी। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर में 28 मई से प्रारम्भ होने वाली शास्त्री एवं आचार्य परीक्षाओं की तैयारियों का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा भवन, मुख्य भवन, बहु संकाय भवन तथा विभिन्न विभागों में संचालित कक्षाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कुलपति ने 28 मई से 09 जून 2026 तक आयोजित होने वाली सेमेस्टर एवं मुख्य परीक्षाओं के लिए गोपनीय प्रपत्र भरने, परीक्षा सामग्री तैयार करने तथा अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने परीक्षा कार्य में लगे कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए भीषण गर्मी को देखते हुए सतर्कता एवं स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ कार्य करने को कहा।

कुलपति प्रो. शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय की परीक्षाएं देशभर में एक साथ आयोजित होती हैं, इसलिए परीक्षा की शुचिता, गोपनीयता एवं समयबद्धता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कर्मचारियों एवं अधिकारियों से जिम्मेदारी एवं समर्पण भाव के साथ दायित्व निर्वहन करने का आह्वान किया।

निरीक्षण के दौरान साहित्य विभाग के आचार्य प्रो. विजय कुमार पाण्डेय बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इस पर कुलपति ने गंभीर संज्ञान लेते हुए विभागीय कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त की तथा विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर समय से उपस्थित रहना प्रत्येक शिक्षक एवं कर्मचारी की जिम्मेदारी है तथा अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय देववाणी संस्कृत के अभ्युदय एवं भारतीय ज्ञान परम्परा के संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रहा है तथा इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने की दिशा में प्रयासरत है। इस अवसर पर कुलसचिव राकेश कुमार, चीफ प्रॉक्टर प्रो. जितेन्द्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x