Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » संस्कृत दिवस सप्ताह का आगाज, स्लोगन-निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

संस्कृत दिवस सप्ताह का आगाज, स्लोगन-निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Share this post:

वाराणसी, 22 अगस्त। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी के संरक्षण में संस्कृत विभाग की ओर से आयोजित संस्कृत दिवस सप्ताह का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। सप्ताह के प्रथम दिन स्लोगन एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें संस्कृत विभाग के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर संस्कृत भाषा के प्रति अपनी रचनात्मक सोच और अभिरुचि का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रो. सीमा यादव ने संस्कृत दिवस के प्रारंभ एवं उसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्कृत भारतीय ज्ञान-परंपरा की समृद्ध भाषा होने के साथ ही आज भी विभिन्न क्षेत्रों में प्रासंगिक है। उन्होंने विद्यार्थियों से संस्कृत के अध्ययन और व्यावहारिक प्रयोग को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

डॉ. दीपक कुमार ने संस्कृत भाषा के व्यावहारिक प्रयोग की संभावनाओं पर विचार व्यक्त किए। प्रो. अनीता ने संस्कृत के उत्थान एवं विकास के लिए प्रभावी नीतियों और प्रयासों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने स्लोगन और निबंध के माध्यम से संस्कृत भाषा की महत्ता, समृद्ध विरासत और समकालीन उपयोगिता को प्रभावी ढंग से अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम में संस्कृत विभाग के अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x