Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » संविधान दिवस पर पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल में उद्देशिका का वाचन

संविधान दिवस पर पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल में उद्देशिका का वाचन

Share this post:

वाराणसी, 26 नवम्बर 2025। सम्पूर्ण भारतीय रेल के साथ पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में आज संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के प्रवेश द्वार पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री अजय सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ संविधान की उद्देशिका का वाचन किया। उपस्थित सभी ने भारत के संविधान के प्रति अपनी निष्ठा और प्रतिबद्धता को दोहराया।कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अभिनव कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री शेख रहमान, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री अजय प्रताप सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (Enhm) श्री अभिषेक राय, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री यशवीर सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) श्री पंकज केशरवानी, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (कर्षण) श्री आर.एन. सिंह, सहायक मंडल यांत्रिक इंजीनियर श्री ओजस श्रीवास्तव, सहायक कार्मिक अधिकारी श्री वीरेंद्र यादव, श्री दयाशंकर तथा सहायक मंडल वित्त प्रबंधक श्री अरविन्द पाण्डेय सहित मंडल कार्यालय के अनेक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।संविधान दिवस के उपलक्ष्य में वाराणसी मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों, यूनिटों एवं उपमंडल कार्यालयों में भी संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों ने भारत के संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और राष्ट्र की एकता, अखंडता तथा बंधुता को सुदृढ़ बनाए रखने का संकल्प लिया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x