Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » श्री हैहयवंशीय क्षत्रिय महिला कला केंद्र द्वारा निःशुल्क समर कैंप का शुभारंभ

श्री हैहयवंशीय क्षत्रिय महिला कला केंद्र द्वारा निःशुल्क समर कैंप का शुभारंभ

Share this post:

वाराणसी। श्री हैहयवंशीय क्षत्रिय महिला कला केंद्र एवं श्री हैहयवंशीय क्षत्रिय कसेरा महासभा के तत्वावधान में काशीपुरा स्थित गंगू का शिवाला धर्मशाला परिसर में 40 दिवसीय निःशुल्क ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों एवं बच्चों की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर कला केंद्र की अध्यक्षा रीना बबलू कसेरा ने बताया कि संस्था पिछले 15 वर्षों से समाज की बच्चियों को सिलाई, ब्यूटीशियन, पॉट डिजाइन पेंटिंग, डांस, ढोलक, मेहंदी, जेल कंडील, इंग्लिश स्पीकिंग, क्राफ्ट एवं सॉफ्ट टॉयज का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान कर रही है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष लगभग 300 बच्चों ने प्रशिक्षण शिविर के लिए पंजीकरण कराया है। शिविर में अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में लक्ष्मी कसेरा, पूनम कसेरा, गीता कसेरा, वर्षा वर्मा, सीमा वर्मा, सरिता कसेरा, संगीता दास, राम कुमारी देवी, अदिति वर्मा, रेनू कसेरा, नीतू सिंह, रोशनी कसेरा, सुमन सिंह, सुनीता कसेरा, शिवानी कसेरा, कृतिका सिंह, सिमरन कसेरा, वैष्णवी कसेरा, राजेश सिंह कसेरा, अशोक वर्मा, अरुण कसेरा, राजवीर कसेरा एवं सुमित कसेरा सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x