Follow us on

Home » समसामयिक » श्री काशी महाराष्ट्र सेवा समिति द्वारा तिलगुड समारोह का आयोजन

श्री काशी महाराष्ट्र सेवा समिति द्वारा तिलगुड समारोह का आयोजन

Share this post:

 

वाराणसी। बृहन्महाराष्ट्र मंडल शताब्दी वर्ष समारोह के अंतर्गत श्री काशी महाराष्ट्र सेवा समिति द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी तिलगुड समारोह का आयोजन संकठा माता मंदिर स्थित नीलकंठ स्मृति भवन परिसर में हर्षोल्लास के साथ किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि पं. विजय कृष्ण भागवत, अपर निदेशक, सोशल ऑडिट, उत्तर प्रदेश रहे। समिति अध्यक्ष मकरंद म्हैसकर एवं कार्यवाहक महामंत्री षडानन पाठक कारखेड़कर ने उन्हें माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि ने मकर संक्रांति से रथ सप्तमी तक पड़ने वाले पर्वों के वैदिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए भव्य आयोजन के लिए समिति के पदाधिकारियों की सराहना की।

कार्यवाहक महामंत्री पं. षडानन पाठक ने बताया कि महाराष्ट्र समाज की सुगंधा दीक्षित, गरिमा दीक्षित, सारिका सोलापुरकर, विनीता निगमावरकर, ममता रोहे सहित सैकड़ों महिलाओं ने परंपरानुसार एक-दूसरे को हल्दी-कुमकुम लगाकर सौभाग्य की कामना की तथा तिलगुड से मुख मीठा कराया। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आगामी हिंदू नववर्ष पर गुड़ी पाड़वा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन प्रो. माधव जनार्दन रटाटे ने किया। समारोह में ट्रस्टी संतोष सोलापुरकर, गजानन जोशी, ज्ञानेश्वर तोलेदार, मुकुंद केलकर, संदीप कोटेकर, सुहास पटवर्धन, प्रदीप थते, अनंत राम बक्षी, गोविंद शिधोरे, गौरव बांधवकर, हेमंत जोशी, विनय रोहे सहित सैकड़ों गणमान्यजन उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x