वाराणसी। जैतपुरा स्थित ज्वर हरेश्वर महादेव मंदिर में चल रही शिव पुराण कथा के तीसरे दिन भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। विवाह प्रसंग की झांकी देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और माता पार्वती संग हर-हर महादेव शंभो के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
काशी के प्रख्यात कथावाचक एवं बुलानाला स्थित महंत राम जानकी मंदिर के महंत अवध किशोर दास महाराज ने कहा कि महर्षि नारद के वचनों को शिरोधार्य कर माता पार्वती ने कठोर तपस्या की और भगवान शिव को पति परमेश्वर के रूप में प्राप्त करने का संकल्प पूरा किया। उन्होंने कहा कि माता पार्वती का तप, त्याग और समर्पण नारी शक्ति के लिए प्रेरणादायी है। संत सदैव अपने भक्तों के कल्याण और मंगलमय भविष्य की कामना करते हैं।
कथा के दौरान शिव-पार्वती विवाह का दृश्य सामने आते ही श्रद्धालु भावविभोर हो गए और जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और माता पार्वती के प्रति अपनी आस्था एवं श्रद्धा व्यक्त की।

इस अवसर पर डॉ. अजय जायसवाल, जयशंकर गुप्ता, राजेश सेठ, बबलू, अभय स्वाभिमानी, छोटेलाल यादव, सुधा, माला जायसवाल, अन्नपूर्णा देवी, प्रकाश, आर्यन गुप्ता, शंभू पुजारी, विक्की गुप्ता आदि उपस्थित रहे।










