Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन व प्रपत्र वितरण कार्य संपन्न करने पर छह बीएलओ सम्मानित

शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन व प्रपत्र वितरण कार्य संपन्न करने पर छह बीएलओ सम्मानित

Share this post:

 

वाराणसी, 26 नवम्बर । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में चल रहे विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत वाराणसी जिले में शत-प्रतिशत मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य समय से पूर्व पूरा किया गया।इस उत्कृष्ट कार्य के लिए बुधवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने छह बूथ लेवल अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित बीएलओ में 384-पिण्डरा विधानसभा के बूथ संख्या 92 खटौरा के प्रवेश कुमार सिंह, बूथ संख्या 164 पिण्डराई की सीमा सिंह, 385-अजगरा (अ.जा.) के बूथ संख्या 247 सुल्तानीपुर (प्रथम) के नीरज पांडेय, बूथ संख्या 365 ढकवा के प्रमोद कुमार शर्मा, 391-सेवापुरी के बूथ संख्या 33 ठठरा की मंजूलता मौर्या तथा बूथ संख्या 90 भीषमपुर के अरुण कुमार सिंह शामिल हैं।जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्यों में पारदर्शिता व समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित अधिकारी इसी प्रकार दायित्व निभाएं।

लेखक के बारे में

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x