Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » विदेशों में रोजगार के नए द्वार खोलने की पहल: उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन का गठन, इंटरनेशनल मोबिलिटी कॉन्क्लेव 2025 का आयोजन

विदेशों में रोजगार के नए द्वार खोलने की पहल: उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन का गठन, इंटरनेशनल मोबिलिटी कॉन्क्लेव 2025 का आयोजन

Share this post:

वाराणसी। प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को देश-विदेश में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन का गठन किया गया है। इस मिशन का उद्देश्य युवाओं को उनकी योग्यता एवं क्षमता के अनुरूप राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोजगार से जोड़ना है। इसी क्रम में श्रम एवं सेवायोजन विभाग द्वारा रोजगार से संबंधित सेवाओं को एकीकृत करने के लिए rojgaarsangam.up.gov.in पोर्टल विकसित किया गया है।

इस पहल के तहत गुरुवार को सेवायोजन विभाग द्वारा होटल डबल ट्री हिल्टन, वाराणसी में इंटरनेशनल मोबिलिटी कॉन्क्लेव 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रोजगार मिशन लागू होने के बाद बदलते परिवेश में विभागीय योजनाओं का वैश्विक स्तर पर प्रचार-प्रसार करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन एम.के. शन्मुगा सुन्दरम, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, अपर निदेशक सेवायोजन पी.के. पुंडीर, पीओई सुनील शाह, तथा आईएलओ प्रतिनिधि सुश्री कैशरीन लाज सहित अन्य गणमान्य अतिथि मंचासीन रहे।

मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि सेवायोजन विभाग द्वारा देश और विदेशों में लगातार रोजगार के अवसर सृजित किए जा रहे हैं, जिससे न केवल युवाओं को रोजगार मिल रहा है बल्कि उनके परिवारों का सामाजिक और आर्थिक विकास भी हो रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार देश-विदेश में कार्यरत श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध है और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है।

प्रमुख सचिव एम.के. शन्मुगा सुन्दरम ने जानकारी दी कि मार्च 2024 में प्रदेश के लगभग 6000 श्रमिकों को इज़रायल में रोजगार उपलब्ध कराया गया, जहां उन्हें करीब दो लाख रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी श्रृंखला में जर्मनी, जापान सहित अन्य देशों में भी श्रमिकों और तकनीकी युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सेवायोजन विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विदेश जाने वाले युवाओं को संबंधित देशों के नियमों, भाषा और सांस्कृतिक जानकारी का प्रशिक्षण दिया जाना आवश्यक है, जिससे उन्हें वहां किसी प्रकार की व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

कार्यक्रम के अंत में अपर निदेशक सेवायोजन पी.के. पुंडीर ने उपस्थित सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया और विभाग की वर्तमान योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर रोजगार महाकुंभ के फाउंडर अभिषेक भारती एवं उनकी पूरी टीम को सफल आयोजन के लिए मंत्री एवं अधिकारियों द्वारा बधाई दी गई।

कार्यक्रम में सहायक निदेशक रोजगार मुकेश कुमार, रोजगार मेला प्रभारी दीप कुमार सिंह सहित विभाग के अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x