Follow us on

Home » आज फोकस में » विकसित भारत के स्वर्णिम युग की आधारशिला है केंद्रीय बजट 2026-27 : प्रदीप अग्रहरि

विकसित भारत के स्वर्णिम युग की आधारशिला है केंद्रीय बजट 2026-27 : प्रदीप अग्रहरि

Share this post:

 

वाराणसी। केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा आज दिनांक 1 फरवरी 2026 को प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 का सीधा प्रसारण भारतीय जनता पार्टी के गुलाब बाग स्थित महानगर कार्यालय में देखा व सुना गया। कार्यक्रम का आयोजन महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें महापौर, जनप्रतिनिधि, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि “केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत के स्वर्णिम युग की आधारशिला रखने वाला दूरदर्शी बजट है। यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को नई गति देने के साथ-साथ मिडिल क्लास, किसान, महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण का ठोस रोडमैप प्रस्तुत करता है।”

उन्होंने कहा कि पूंजीगत व्यय में की गई बढ़ोतरी से देश में बुनियादी ढांचे का तीव्र विकास होगा, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। टैक्स में राहत और कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से मध्यम वर्ग को सीधा लाभ मिलेगा, वहीं छोटे और मझोले किसानों के लिए किए गए प्रावधान ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेंगे।

प्रदीप अग्रहरि ने काशी के लिए की गई घोषणाओं को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि अंतरराज्यीय जलमार्गों के लिए जहाज मरम्मत कारखाने की स्थापना तथा दो हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर परियोजनाओं की घोषणा वाराणसी के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी। साथ ही जीवन रक्षक कैंसर की दवाओं को सस्ता किए जाने से आम जनमानस को बड़ी राहत मिलेगी।

उन्होंने इसके लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के प्रति बनारस की जनता की ओर से आभार प्रकट किया।

बजट श्रवण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महापौर अशोक तिवारी, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, डॉ. नीलकंठ तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, पूर्व महापौर रामगोपाल मोहले, मृदुला जायसवाल, अजय सिंह, शंकर गिरी, विद्यासागर राय, संजय राय, नम्रता चौरसिया, निर्मला सिंह पटेल, पूजा दीक्षित, साधना राजेश सिंह, विभव सिंह, सुष्मिता सेठ, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, राहुल सिंह, आलोक श्रीवास्तव, चंद्रशेखर उपाध्याय, मधुकर चित्रांश, अशोक यादव, बृजेश चौरसिया, सिद्धनाथ शर्मा, सुशील गुप्ता, राजेंद्र यादव, गीता शास्त्री, रचना अग्रवाल, कुसुम सिंह पटेल, रणंजय सिंह, जेपी सिंह, संजय कुमार, अवधेश राय, प्रमोद यादव मुन्ना, अमित खरे, इंदुभूषण गुप्ता, योगेश वर्मा, अनिल उपाध्याय, अनिल गुप्ता, अनिल तिवारी, शैलेंद्र सिंह, पीयूष अग्रवाल, रजत जायसवाल, विनोद चौहान, पिंटू जायसवाल, अशोक पाण्डेय, प्रमील पाण्डेय सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x