Follow us on

Home » सम्मान » वरिष्ठ पत्रकार रवि कान्त साहू बने भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) के केन्द्रीय अध्यक्ष

वरिष्ठ पत्रकार रवि कान्त साहू बने भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) के केन्द्रीय अध्यक्ष

Share this post:

नई दिल्ली। भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) के केन्द्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कोर कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार रवि कान्त साहू को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें केन्द्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के पद से पदोन्नत करते हुए केन्द्रीय अध्यक्ष, मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी नियुक्त किया गया। वरिष्ठ पत्रकार रवि कान्त साहू पत्रकारिता जगत में एक सशक्त पहचान रखते हैं। वे लंबे समय से काशीदीप समाचार समूह से जुड़े रहे हैं और समूह के विस्तार एवं संगठनात्मक मजबूती में उनकी उल्लेखनीय भूमिका रही है। वे भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे हैं तथा अब तक विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए फाउंडेशन के राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार में अहम योगदान दे चुके हैं। उनके कार्यकाल में संगठन की नीतिगत मजबूती, पत्रकार हितों की रक्षा और मीडिया से जुड़े विषयों पर सकारात्मक पहल को नई दिशा मिली है। उनकी नियुक्ति को संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस अवसर पर भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एवं पूर्व केन्द्रीय अध्यक्ष (मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी) ए. के. बिंदुसार, राष्ट्रीय चेयरमैन संजय मौर्या, राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी, जॉइंट राष्ट्रीय चेयरमैन दीपक गुप्ता, काशीदीप विज़न के संपादक डी. डी. सिंह, विभिन्न समाचार समूहों के संपादक, निदेशक, पत्रकार बंधुओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए रवि कान्त साहू को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। संगठन से जुड़े लोगों को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में भारतीय मीडिया फाउंडेशन नई ऊंचाइयों को छुएगा और पत्रकार हितों के लिए प्रभावी भूमिका निभाएगा।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x