वाराणसी। काशी के वरिष्ठ पत्रकार आनंद सिंह अन्ना के पिता जगदंबा शंकर (83) का शनिवार की सुबह उनके मध्यमेश्वर, दारानगर स्थित आवास पर निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारिता, सामाजिक एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।
दिवंगत जगदंबा शंकर की शवयात्रा सुबह 11 बजे उनके आवास से निकली, जिसमें बड़ी संख्या में पत्रकार, समाजसेवी, शुभचिंतक एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। शवयात्रा मणिकर्णिका घाट स्थित महाश्मशान पहुंची, जहां उनके ज्येष्ठ पुत्र संतोष कुमार सिंह ने वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार मुखाग्नि दी।
स्वर्गीय जगदंबा शंकर अपने पीछे तीन पुत्र—संतोष कुमार सिंह, वरिष्ठ पत्रकार आनंद सिंह अन्ना एवं गोपाल जी—सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पत्रकार संगठनों के पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

उनके निधन से परिवार के साथ-साथ शुभचिंतकों और परिचितों में भी गहरा शोक व्याप्त है।








