Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » लक्ष्य तय करें, अनुशासन और निरंतरता से सफलता पाएं : गौरव बंसवाल

लक्ष्य तय करें, अनुशासन और निरंतरता से सफलता पाएं : गौरव बंसवाल

Share this post:

वाराणसी। शासन के निर्देशों के क्रम में विद्यार्थियों के मार्गदर्शन एवं उन्हें जीवन में सफलता के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से रविवार को राधा किशोरी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रामनगर में संवाद एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में काशी जोन के पुलिस उपायुक्त गौरव बंसवाल ने कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं से संवाद कर उन्हें पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, लक्ष्य निर्धारण और समय प्रबंधन के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में रामनगर थाना पुलिस की ओर से छात्राओं के साथ संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान छात्राओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, पढ़ाई की रणनीति और समय प्रबंधन से जुड़े विभिन्न प्रश्न पुलिस उपायुक्त के समक्ष रखे।

पुलिस उपायुक्त गौरव बंसवाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए सबसे पहले अपना स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करना आवश्यक है। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अनुशासन, निरंतरता, समय प्रबंधन और स्वाध्याय को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वासी, विनम्र और सशक्त बनने के साथ ही समाज तथा आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने के लिए प्रेरित किया।

संवाद कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अपने विचार और जिज्ञासाएं भी साझा कीं। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने इस तरह के प्रेरक और मार्गदर्शनपरक कार्यक्रम की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन किए जाने की इच्छा व्यक्त की।

कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका साधना राय, सहायक अध्यापिकाएं सीमा शर्मा एवं अंजलि शर्मा सहित रामनगर थाना पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x