Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » रेलवे से विस्थापित 18 परिवारों के पुनर्वास की कार्रवाई तेज, मौके पर पहुंचकर सत्येन्द्र बारी ने परखी प्रगति

रेलवे से विस्थापित 18 परिवारों के पुनर्वास की कार्रवाई तेज, मौके पर पहुंचकर सत्येन्द्र बारी ने परखी प्रगति

Share this post:

जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर क्षेत्र के ग्राम रामपुर में रेलवे लाइन की जद में आने से विस्थापित हुए 18 बारी परिवारों के पुनर्वास की प्रक्रिया अब तेज हो गई है। प्रभावित परिवारों को जमीन और आवास उपलब्ध कराने को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई आगे बढ़ रही है।

परिवारों की समस्या को सत्येन्द्र बारी ने शासन-प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठाते हुए आवश्यक पत्राचार और आवेदन किए थे। इसके बाद संबंधित स्तर से कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए। आदेश के बाद प्रक्रिया की वास्तविक प्रगति जानने के लिए सत्येन्द्र बारी स्वयं ग्राम रामपुर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया।

इस दौरान उपजिलाधिकारी, थानाध्यक्ष, नायब तहसीलदार, कानूनगो और क्षेत्रीय लेखपाल सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण कर प्रभावित परिवारों को जमीन और आवास उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जानकारी ली गई तथा लंबित कार्रवाई को शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया गया।

सत्येन्द्र बारी ने कहा कि रेलवे लाइन से विस्थापित 18 परिवारों को जल्द से जल्द आवश्यक जमीन और आवास उपलब्ध कराया जाना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को उनका हक दिलाने के लिए शासन-प्रशासन के स्तर पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।

वर्षों से पुनर्वास की उम्मीद लगाए इन परिवारों के मामले में प्रशासनिक कार्रवाई आगे बढ़ने से अब उनके स्थायी पुनर्वास की उम्मीद जगी है। सत्येन्द्र बारी के प्रयासों के बाद मामले में आदेश से लेकर मौके पर प्रगति की समीक्षा तक की कार्रवाई होने से प्रभावित परिवारों को शीघ्र समाधान की आस बंधी है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x