Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » राह चलती महिलाओं को देखकर अश्लील हरकत करने का आरोपी गिरफ्तार

राह चलती महिलाओं को देखकर अश्लील हरकत करने का आरोपी गिरफ्तार

Share this post:

वाराणसी। थाना भेलूपुर की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने राह चलती महिलाओं को देखकर अश्लील हरकतें करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशन में अपराधों की रोकथाम एवं वांछित तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर एवं प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर के नेतृत्व में मिशन शक्ति पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया।

पुलिस के अनुसार, आशुतोष मिश्रा (32 वर्ष) को 30 अगस्त की रात करीब 11:55 बजे आशीर्वाद पार्क के समीप से गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि वह वहां से गुजरने वाली महिलाओं को देखकर अश्लील हरकतें कर रहा था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह, महिला उपनिरीक्षक शिखा कुमारी, उपनिरीक्षक संजय पांडेय सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x