Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » ‘राधे-राधे’ थीम पर सजा श्रावणी मेला, 80 महिला उद्यमियों को मिला आत्मनिर्भरता का मंच

‘राधे-राधे’ थीम पर सजा श्रावणी मेला, 80 महिला उद्यमियों को मिला आत्मनिर्भरता का मंच

Share this post:

वाराणसी। महिला स्वास्थ्य, मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता और महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सखी पैड बैंक द्वारा शनिवार को महमूरगंज स्थित शुभम लॉन में ‘राधे-राधे’ थीम पर श्रावणी मेला-2026 का भव्य आयोजन किया गया। देश के विभिन्न राज्यों से आईं महिला उद्यमियों ने मेले में करीब 80 स्टॉल लगाकर अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं और शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

मेले का शुभारंभ प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ एवं समाजसेवी डॉ. शिल्पा धर ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रीबू श्रीवास्तव, शिक्षाविद शालिनी साह, समाजसेवी मीनू ग्रोवर तथा काशी अग्रवाल समाज की उपाध्यक्ष शशि बाला साह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

सखी पैड बैंक की संस्थापिका सुनीता भार्गव ने बताया कि संस्था लंबे समय से महिला स्वास्थ्य, मासिक धर्म स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य कर रही है। श्रावणी मेले का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने तथा महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति समाज को जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि मेला सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक आमजन के लिए खुला रहेगा।

आयोजन की सफलता में चारू जैन, अनीता जायसवाल, स्वप्ना कपूर, प्राची, अंजु गोयल, विदेही, विनीता श्रीवास्तव, संध्या तिवारी, प्रतिभा सिंह, पूजा श्रीवास्तव, शीला गुप्ता, सरिता राय, उमा, अंजू सहित सखी पैड बैंक की सभी सदस्याओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x