Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि, सद्भावना दिवस का लिया संकल्प

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि, सद्भावना दिवस का लिया संकल्प

Share this post:

वाराणसी, 20 अगस्त। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर गुरुवार को जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में मैदागिन चौराहे स्थित उनकी प्रतिमा पर कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाते हुए कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी के विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम का संयोजन महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने किया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के चित्र एवं प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर देश की एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।

जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण के दूरदर्शी नेता थे। उनके कार्यकाल में सूचना एवं संचार क्रांति, कंप्यूटर और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल हुई। उन्होंने युवाओं की लोकतांत्रिक भागीदारी बढ़ाने के साथ ही देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को प्राथमिकता दी।

महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को आधुनिक, आत्मनिर्भर और मजबूत राष्ट्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया। तकनीकी एवं वैज्ञानिक विकास, युवाओं को नई दिशा देने और पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि विविधता में एकता, सामाजिक सौहार्द और सभी वर्गों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना ही राजीव गांधी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वर्तमान समय में सद्भावना दिवस का संदेश और अधिक प्रासंगिक है। समाज में प्रेम, शांति, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करके ही लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा की जा सकती है।

इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने “राजीव गांधी अमर रहें” के नारे लगाए और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में राजेश्वर सिंह पटेल, राघवेंद्र चौबे, फसाहत हुसैन बाबू, सतनाम सिंह, गुलशन अली, सैय्यद हसन अंसारी, संतोष चौरसिया, प्रमोद वर्मा, नरसिंह दास, अरविंद कुमार, रामकेश यादव, विजय देवल, अनिल चौधरी, शशी सोनकर, मिथुन सरकार, सत्येंद्र तिवारी, गोपाल चौबे, राजेश्वर विश्वकर्मा, किशन यादव, रामजी गुप्ता समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x