Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, भारत विकास परिषद का भव्य योग शिविर संपन्न

योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, भारत विकास परिषद का भव्य योग शिविर संपन्न

Share this post:

वाराणसी। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद, वाराणसी सिटी शाखा के तत्वावधान में मडुआडीह स्थित होटल एलीगेंस में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योग के माध्यम से स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। शिविर में काशी योग संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष एवं प्रख्यात योगाचार्य चक्रवर्ती विजय नावड मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से संतुलित तथा आध्यात्मिक रूप से समृद्ध बनाता है। योग जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मविश्वास और एकाग्रता का संचार करता है।

योगाचार्य विजय नावड ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं मुद्राओं का अभ्यास कराया। साथ ही वर्तमान ऋतु के अनुरूप आहार-विहार, दिनचर्या तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्वपूर्ण सूत्र भी साझा किए। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली से उत्पन्न अनेक समस्याओं का समाधान योग के नियमित अभ्यास में निहित है।

शिविर में बड़ी संख्या में परिषद के सदस्यों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग के महत्व को आत्मसात किया। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष अमित कुमार सोनी, नितिन बंसाली, संजीव कुमार, कार्यक्रम संयोजक राजकुमार अग्रवाल, निधि अग्रवाल, संदीप कपूर, दीपाली कपूर सहित शाखा के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x