Follow us on

Home » संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय » योगासन प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन

योगासन प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन

Share this post:

वाराणसी। जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता–2026 में सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। योगासन स्पोर्ट्स एलायंस एसोसिएशन, वाराणसी के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के 15 विद्यालयों के 220 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के योग प्रशिक्षक डॉ. राजकुमार मिश्र ने 45–55 वर्ष आयु वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं एम.ए. (योग) के छात्र राज सिंह ने 21–25 आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। सीमा देवी ने 35–45 आयु वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि विकास अग्रहरी ने 25–35 आयु वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। इसके अतिरिक्त कुणाल गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया और कुमारी दीपिका ने 35–45 आयु वर्ग में रजत पदक अर्जित किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की आत्मा है। यह शरीर, मन और आत्मा के संतुलित विकास का माध्यम है तथा ऐसे आयोजन युवाओं में अनुशासन और आत्मविश्वास को बढ़ावा देते हैं।

प्रतियोगिता ने न केवल प्रतिभागियों को अपनी क्षमता दिखाने का मंच दिया, बल्कि युवाओं में योग के प्रति जागरूकता और रुचि को भी सुदृढ़ किया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x