Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » योगासन प्रतियोगिता में छात्रों का दमदार प्रदर्शन, राज सिंह व अर्चना मौर्या प्रथम वाराणसी।

योगासन प्रतियोगिता में छात्रों का दमदार प्रदर्शन, राज सिंह व अर्चना मौर्या प्रथम वाराणसी।

Share this post:

 

वाराणसी। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस पर योगासन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए उत्कृष्ट योग प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

पुरुष वर्ग में राज सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। सुमित कुमार द्वितीय तथा लकी सिंह तृतीय स्थान पर रहे। वहीं महिला वर्ग में अर्चना मौर्या ने प्रथम स्थान हासिल किया। सुनीता मौर्या को द्वितीय तथा दीपिका को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विजेताओं के प्रदर्शन से विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह का वातावरण रहा।

इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा एवं क्रीड़ा विभाग के प्रभारी एवं सचिव डॉ. सत्येन्द्र कुमार यादव ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक समग्र एवं प्रभावी साधना है। नियमित योगाभ्यास से शरीर की मांसपेशियां सुदृढ़ होती हैं, लचीलापन और संतुलन बढ़ता है तथा श्वसन क्षमता में सुधार होता है। योग तनाव, चिंता, हृदय रोग, मधुमेह एवं गठिया जैसी बीमारियों के जोखिम को कम करने में सहायक है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है।

उन्होंने कहा कि योग मन को शांति, मानसिक स्पष्टता और एकाग्रता प्रदान करता है, जिससे जीवनशैली संतुलित एवं स्वस्थ बनती है। प्राणायाम के नियमित अभ्यास से फेफड़ों की क्षमता में वृद्धि होती है और संपूर्ण स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

प्रतियोगिता का संचालन आदित्य कुमार, डॉ. राजकुमार मिश्र एवं सोमनाथ पाण्डेय के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में आचार्यगण, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x