Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

Share this post:

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वाराणसी आगमन एवं भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर कमिश्नरेट पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया है। मंगलवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने वीआईपी रूट और कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद पुलिस अधिकारियों और ड्यूटी में तैनात जवानों को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस आयुक्त ने वीआईपी रूट, कार्यक्रम स्थल, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ प्रत्येक ड्यूटी प्वाइंट पर सतर्क निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। साथ ही रूफटॉप ड्यूटी लगाकर आसपास के क्षेत्रों पर भी नजर रखी गई है।

वीआईपी सुरक्षा के दृष्टिगत होटल, ढाबों और अन्य ठहरने वाले स्थानों की सघन चेकिंग कर वहां ठहरे लोगों के पहचान पत्रों का सत्यापन कराया गया। कार्यक्रम स्थल के प्रवेश द्वारों पर डीएफएमडी और बैगेज स्कैनर लगाए गए हैं। जांच और फ्रिस्किंग के बाद ही लोगों को प्रवेश देने के निर्देश दिए गए हैं। महिलाओं की सुविधा के लिए पृथक इनक्लोजर की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

पुलिस आयुक्त ने असामाजिक एवं संदिग्ध तत्वों पर विशेष निगरानी रखने के साथ सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली गतिविधियों पर भी नजर रखने के निर्देश दिए। वीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यकतानुसार वैकल्पिक मार्गों और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। भीड़ नियंत्रण के लिए रस्से एवं लाउड-हेलर भी उपलब्ध कराए गए हैं।

उन्होंने सभी प्रभारी अधिकारियों को अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर पुलिसकर्मियों को उनकी जिम्मेदारियों के संबंध में स्पष्ट रूप से ब्रीफ करने तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

ब्रीफिंग के दौरान अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं कानून-व्यवस्था) शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन प्रमोद कुमार, पुलिस उपायुक्त यातायात अनिल कुमार यादव समेत कमिश्नरेट वाराणसी एवं बाह्य जनपदों से आए राजपत्रित अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

2 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x