Follow us on

Home » संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय » मीडिया की भूमिका पर मंथन, 20 विभूतियां होंगी सम्मानित

मीडिया की भूमिका पर मंथन, 20 विभूतियां होंगी सम्मानित

Share this post:

वाराणसी। हिंदी पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर इण्डियन एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (आईएजे) एवं सामाजिक विज्ञान विभाग, सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार 29 मई को सुबह 11 बजे योग साधना केंद्र, सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी “वर्तमान वैश्विक संकट : मीडिया की भूमिका” का आयोजन किया जाएगा।

संगोष्ठी में बदलते वैश्विक परिदृश्य, सामाजिक सरोकारों तथा लोकतंत्र में मीडिया की जिम्मेदारियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 31 विशिष्ट विभूतियों को “काशीरत्न/शान-ए-काशी 2026”, “आईएजे लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2026” एवं “आईएजे नागरिक अभिनंदन 2026” सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।

समारोह की अध्यक्षता सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री प्रो. श्याम सुंदर अग्रवाल उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट प्रो. ओमप्रकाश शर्मा एवं शिक्षाविद् श्रीमती संतोषी शुक्ला सहभागिता करेंगी।

यह जानकारी सामाजिक विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. शैलेश कुमार मिश्र एवं आईएजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कैलाश सिंह विकास ने संयुक्त रूप से दी।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x