Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » महामना को संगीतमय श्रद्धांजलि: काशी में राष्ट्रप्रेरित सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन

महामना को संगीतमय श्रद्धांजलि: काशी में राष्ट्रप्रेरित सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन

Share this post:

 

 

वाराणसी। भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की जयंती के पावन अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं राष्ट्रीय कला मंच (बीएचयू) के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष संगीतमय श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह राष्ट्रप्रेरित सांस्कृतिक संध्या काशी की ऐतिहासिक और बौद्धिक परंपरा को नमन करते हुए महामना के विचारों, मूल्यों और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को संगीत एवं कला के माध्यम से जनमानस तक पहुंचाएगी। यह गरिमामय आयोजन 21 दिसंबर 2025 (रविवार) को शाम 5:00 बजे से रीवा कोठी छात्रावास, अस्सी, वाराणसी में संपन्न होगा। कार्यक्रम में देशभक्ति से ओतप्रोत संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं वैचारिक भावभूमि के माध्यम से महामना के जीवन-दर्शन, शिक्षा के प्रति उनके योगदान और राष्ट्रनिर्माण में उनकी अमूल्य भूमिका को स्मरण किया जाएगा।आयोजकों के अनुसार, यह सांस्कृतिक संध्या केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महामना के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प है। काशी की सांस्कृतिक चेतना और युवा ऊर्जा के संगम से सजी इस संध्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों, कलाकारों एवं प्रबुद्ध नागरिकों की सहभागिता अपेक्षित है।इस राष्ट्रप्रेरित संगीतमय अनुष्ठान में आपकी गरिमामयी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है। कार्यक्रम संबंधी इस आशय की जानकारी अखिल भारतीय सह समन्वयक (संगीत) राष्ट्रीय  कला मंच सतीश कुमार त्रिपाठी ने दी है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x