Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » मनरेगा और युवाओं के हक़ की लड़ाई: कांग्रेस का ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ व ‘यूथ जोड़ो अभियान’ शुरू

मनरेगा और युवाओं के हक़ की लड़ाई: कांग्रेस का ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ व ‘यूथ जोड़ो अभियान’ शुरू

Share this post:

वाराणसी। मैदागिन स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में गुरुवार को महानगर युवा कांग्रेस द्वारा ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ एवं ‘यूथ जोड़ो अभियान’ का भव्य शुभारंभ किया गया। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने दोनों अभियानों के पोस्टर का विधिवत लोकार्पण कर औपचारिक शुरुआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष चंचल शर्मा ने की। राघवेंद्र चौबे ने कहा कि मनरेगा करोड़ों गरीब, मजदूर और ग्रामीण परिवारों की जीवनरेखा है। केंद्र सरकार द्वारा बजट कटौती, भुगतान में देरी और तकनीकी अड़चनों के जरिए इस योजना को कमजोर किया जा रहा है, जिससे सबसे अधिक नुकसान गरीब तबके को हो रहा है। कांग्रेस मनरेगा को और मजबूत कर हर हाथ को काम व हर परिवार को सम्मानजनक जीवन दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ‘यूथ जोड़ो अभियान’ युवाओं को संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की विचारधारा से जोड़ने का माध्यम बनेगा। बेरोजगारी और महंगाई से जूझ रहे युवाओं की आवाज़ कांग्रेस सड़क से संसद तक उठाएगी। चंचल शर्मा ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर दोनों अभियानों की शुरुआत की गई है और इन्हें जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक कार्यक्रम चलाए जाएंगे। कार्यक्रम में ओम शुक्ला, अनुपम राय, रोहित दुबे, धीरज सोनकर, सिद्धार्थ केशरी, अरुणेश सिंह अन्नू, कुंवर यादव, पीयूष श्रीवास्तव, परवेज़ ख़ान, वकील अंसारी, राजेश गुप्ता, सतनाम सिंह, वसीम अंसारी, आशु गुप्ता, प्रमोद सिंह, आशीष गुप्ता, किशन यादव, मनोज यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x