Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » भीषण गर्मी में राहत: भाविप ने अंबेडकर जयंती पर शुरू किया प्याऊ, राहगीरों को बांटा ठंडा जल व गुड़

भीषण गर्मी में राहत: भाविप ने अंबेडकर जयंती पर शुरू किया प्याऊ, राहगीरों को बांटा ठंडा जल व गुड़

Share this post:

 

 

वाराणसी। भारत विकास परिषद नीलकंठ शाखा द्वारा मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सेवा और समर्पण का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया। पुलिस लाइन चौराहा स्थित एक मोबाइल सेंटर पर आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम भारत माता, स्वामी विवेकानंद एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर जयंती को श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर संरक्षक प्रवीण श्रीवास्तव, संयोजक महावीर, गतिविधि संयोजक (सेवा) राजीव गुप्ता, शाखा सचिव संजीव श्रीवास्तव, संदीप सिंह एवं नरेंद्र श्रीवास्तव ने बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्ष और सामाजिक समरसता के लिए किए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के उपरांत भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों की सुविधा के लिए एक प्याऊ का उद्घाटन किया गया। इस दौरान लोगों को ठंडा पानी एवं गुड़ वितरित कर मानव सेवा का संदेश दिया गया। उपस्थित जनों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x