Follow us on

Home » आज फोकस में » बाबा अमरनाथ के निर्वाण दिवस पर श्रद्धा का सैलाब, भव्य भंडारे का आयोजन

बाबा अमरनाथ के निर्वाण दिवस पर श्रद्धा का सैलाब, भव्य भंडारे का आयोजन

Share this post:

 

वाराणसी। महावीर मंदिर (अर्दली बाजार) परिसर में बाबा अमरनाथ आश्रम एवं महावीर कुंड निगरानी समिति के संयुक्त तत्वावधान में बाबा अमरनाथ के निर्वाण दिवस के पावन अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धा, सेवा और समर्पण का अद्भुत संगम देखने को मिला।

सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता मंदिर परिसर में लगा रहा। देर शाम तक हजारों भक्तों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर साईं नाथ महाराज मंदिर का भव्य श्रृंगार किया गया, जिससे संपूर्ण परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा।

भजन-कीर्तन, जयकारों और मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने बाबा अमरनाथ को श्रद्धापूर्वक नमन किया। आयोजन की व्यवस्थाएं अत्यंत सुव्यवस्थित रहीं, जिससे किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।

कार्यक्रम के दौरान नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड एवं समिति के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 26 जनवरी को रक्तदान शिविर आयोजित किए जाने की भी घोषणा की गई।

भंडारे का संयोजन मंदिर के महंत एवं समिति के महामंत्री शैलेन्द्र द्विवेदी ‘बब्बू महाराज’ के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर सिविल डिफेंस कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय, पार्षद अशोक मौर्या, प्रदीप सोनकर, मनोज सोनकर, अजय श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने सेवा कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाई और आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x